विधिक सेवा प्राधिकारण ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता शिविर आयोजित किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट उपाधि सिंघल ने प्लास्टिक को मानव जाति के साथ ही प्रकृति के लिए भी खतरा बताया। उन्होंने कहा कि इसके इस्तेमाल को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र सिंह असवाल, अधिवक्ता देवेंद्र सिंह बर्त्वाल, देवेंद्र नेगी, विनो लाल, थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार, रमेश चौधरी, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह, नगर पंचायत के ईओ संजय रावत मौजदू रहे। संवाद