गौचर। खेल विभाग चमोली की ओर से खेल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। इन प्रतियोगिताओं में फुटबॉल और वॉलीबॉल की 6-6 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता में एचएसएफसी गौचर-ई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में संस्कार द स्कूल गौचर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। समापन पर प्रतिभागी टीमों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दशोली के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, व्यायाम शिक्षक विनोद नेगी, महावीर नेगी, अमरदीप बिष्ट उपस्थित रहे। संवाद