फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़कों पर कहां चलाएं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कर्णप्रयाग के नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर जल भराव हो रहा है। इससे पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में रानीखेत रोड पर सुभाषनगर तिराहे के पास कई दिनों से पानी का तालाब बना है। व्यापार संघ महामंत्री उमेश खंडूड़ी, जितेंद्र, शिव प्रसाद, हिमांशु, दिनेश थपलियाल, आलम पंवार, वीरेंद्र और दिनेश आदि ने बताया कि पंचपुलिया, प्रेमनगर, गांधीनगर, गलनाऊं में भी सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे बने हैं और कीचड़ जमा हो रखा है। साथ ही सिमली, लंगासू, बगोली, नलगांव आदि कस्बों में सड़क किनारे नाली नहीं होने से बरसात का पानी और कीचड़ सड़क पर फैल रहा है। कैलाश खंडूड़ी, रमेश सती, उमेश, महावीर आदि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़कों के गड्ढे भरने, बंद नालियों को खोलने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की। एसडीएम देवानंद शर्मा ने कहा कि लोनिवि को सड़क दुरुस्त करने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन

खतरे का सबब बना पेड़
कर्णप्रयाग। नगर के अपर बाजार से मुख्य बाजार आने वाले पैदल मार्ग पर तुन का पेड़ खतरे का सबब बना है। वकील सुधा नेगी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तुन के पेड़ को हटाने की मांग की। उन्होंने नगर पालिका की ओर से आवासीय बस्ती के बीच बनाए गए सार्वजनिक शौचालय पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इससे आसपास रह रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें