फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आईटीआई मोहल्ले में भूस्खलन से मकानों को बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। नगरपालिका कर्णप्रयाग के आईटीआई मोहल्ले में पिंडर नदी के ऊपरी भाग में भूस्खलन होने से लोग खौफजदा हैं। यहां रह रहे सोहन प्रसाद नौटियाल ने कहा कि उनके मकान के नीचे बारिश में लगातार भूस्खलन हो रहा है जिससे मकान को खतरा बना है। इसके अलावा प्रदीप रावत, हरीश लाल, रघुबीर लाल, संजय कुमार सहित करीब 10 मकान भी खतरे की जद में हैं। कहा कि पिछले साल भूस्खलन के दौरान उनको दूसरी जगह किराये के मकान पर रहना पड़ा था। सरकार की ओर से उनको कोई किराया भाड़ा नहीं दिया गया। उन्होंने मकान की सुरक्षा के लिए भूस्खलन क्षेत्र में दीवार बनाने और आपात स्थिति में अन्य जगह किराये पर रहने के दौरान बहुगुणानगर के प्रभावितों की तर्ज पर किराया देने की मांग की है। वहीं, प्रशासन की टीम ने सोमवार को आईटीआई में भूस्खलन क्षेत्र का मुआयना किया। पटवारी ने कहा कि रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें