निजमूला घाटी के गाड़ी गांव में शॉर्टसर्किट से एक मकान में आग लग गई, जिससे कमरों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
गाड़ी गांव के जेठुवा लाल मंगलवार रात को पत्नी के साथ अपनी बेटी के ससुराल गया था, जबकि उसका बेटा घर में ही था। रात करीब साढ़े दस बजे शॉर्ट सर्किट से मकान में अचानक आग लग गई। तब जेठुवा लाल के बेटे ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला और आग लगने की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। जेठुवा लाल ने बताया कि आग से सोने के जेवरात, खाद्यान्न, कपड़े, बच्चों की पाठ्य पुस्तकें और अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई।