फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बिना एनओसी के संचालित हॉटमिक्स प्लांट सीज

Wed, 29 May 2024 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर खनन अधिकारी व नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। तहसील प्रशासन और खनन विभाग की ओर से पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क पर लगाए गए हॉटमिक्स प्लांट को सीज कर दिया गया है। प्लांट संचालन के लिए संबंधित कंपनी के पास पर्यावरण विभाग की एनओसी नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क का काम आरजेबी कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी की ओर से यहां हॉटमिक्स प्लांट संचालित किया जा रहा था। एसडीएम कमलेश मेहता के निर्देश पर खनन अधिकारी चमोली नाजिया और नायब तहसीलदार विजयपाल गुसाईं ने प्लांट की जांच की तो कंपनी के पास पर्यावरण विभाग से एनओसी नहीं मिली। इस पर प्लांट को सीज कर दिया गया। इससे सड़क का डामरीकरण कार्य रुक गया है। वहीं लोनिवि पोखरी के अधिशासी अभियंता संजय सिन्हा ने कहा कि कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर तुरंत पर्यावरण क्लीयरेंस लेकर प्लांट संचालन शुरू करते हुए डामरीकरण कार्य पूरा करने को कहा गया है। लापरवाही बरतने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें