फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: होटल और लॉज संचालक निजी वाहनों से ढो रहे पानी

Mon, 29 Apr 2024 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
योजना का नहीं हुआ सुधारीकरण, पीपलकोटी बाजार में अनियमित बनी आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी (चमोली)। दो वर्ष पूर्व आपदा से क्षतिग्रस्त पड़ी पीपलकोटी पेयजल योेजना का अभी तक सुधारीकरण नहीं हो पाया है जिस कारण यहां अनियमित आपूर्ति बनी है। ऐसे में स्थानीय लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि होटल और लॉज संचालक अपने निजी वाहनों में डिब्बों में भरकर पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। पीपलकोटी चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। ऐसे में यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को भी पेयजल किल्लत से जूझना पड़ सकता है। पीपलकोटी के अलावा गडोरा, मायापुर और गढ़ी में भी पेयजल की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

पीपलकोटी क्षेत्र के लिए गरुड़ गंगा से पेयजल योजना स्वीकृत है लेकिन पिछले पांच साल से इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है। साथ ही पेयजल योजना का सुधारीकरण नहीं हो पाया है। ऐसे में क्षेत्रीय जनता को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। होटल व्यवसायी सज्जन लाल शाह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी आदि ने कहा कि जल संस्थान की ओर से पेयजल योजना के रख-रखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता ने कहा कि स्रोत पर पानी की मात्रा कम होने से पेयजल की दिक्कतें आ रही हैं। अवर अभियंता व फीटर को मौके पर भेजकर लाइन को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें