फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अस्पताल प्रबंधन ने किए हीटर के इंतजाम

Sat, 06 Dec 2025 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने किए हीटर के इंतजाम
- वार्डों में हीटर, खिड़कियों पर पर्दे और गरम कंबलों की गई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड के चलते उपजिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अस्पताल प्रशासन ने सभी वार्डों में ठंड से बचने के लिए हीटर और ओढ़ने के लिए गर्म कंबलों की व्यवस्था की है। छोटे वार्डों में एक और बड़े वार्डों में दो-दो हीटरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही कंबलों और हीटरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। वहीं, महिला वार्ड, प्रसूता वार्ड का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीएमएस बीपी पुरोहित ने बताया कि ठंड के मौसम में वार्ड में रह रहे मरीजों को काफी दिक्कत होती है। ऐसे में सभी वार्डों में हीटर और कंबल दिए गए है। जरूरत पड़ने पर हीटर और कंबल की संख्या बढ़ाई जा रही है। साथ ही नियमित वार्डों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें