फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: घांघरिया में करंट लगने से घोड़े की मौत, संचालक ने दी तहरीर

Tue, 27 May 2025 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। घांघरिया में पानी पीने के दौरान करंट लगने से एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा संचालक ने पुलिस में इसकी तहरीर भी दी।
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव घांघरिया में जल संस्थान ने घोड़े खच्चरों को गर्म पानी उपलब्ध कराने के लिए गीजर लगाया है। मंगलवार को यहां पानी पीने के दौरान एक घोड़े को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। घोड़ा संचालक भ्यूंडार पुलना निवासी संजय सिंह चौहान ने इस मामले में गोविंदघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि जल संस्थान और ऊर्जा निगम की लापरवाही से उनके घोड़े को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण कुमार गुप्ता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें