फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिबदरी के विकास की जताई उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री चुने जाने पर लोगों ने आदिबदरी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा साकार होने व क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई। धामी ने गत नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में आदिबदरी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की थी, अब उनकी घोषणा के धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है। नरेंद्र चाकर, बलवंत नेगी ने कहा कि तहसील मुख्यालय होते हुए भी यहां पर एलोपैथिक चिकित्सालय नहीं है। सीएम से लोग इस समस्या के समाधान की उम्मीद रखते हैं। क्षेपंस नवीन बहुगुणा ने कहा कि तहसील में उच्च शिक्षा की कोई सुविधा नहीं है। आदिबदरी मंदिर समिति के महासचिव गैंणा सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा, नवीन खंडूड़ी, विजय चमोला, नरेश बरमोला ने कहा कि युवा सीएम के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को एक नई गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें