फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दिव्यांग श्रद्धालुओं को होमगार्ड्स ने कराए बदरीनाथ के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होमगार्ड्स हेल्प डेस्क काफी मददगार साबित हो रही है। शनिवार को धाम में वाराणसी उत्तर प्रदेश के 49 वर्षीय माया आनंद दर्शन करने आए थे। लेकिन दिव्यांग होने के चलते उन्हें मंदिर तक पहुंचने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। उनके परिजनों ने धाम के पास बने होमगार्ड्स हेल्प डेस्क में आकर संपर्क किया। जिस पर होमगार्ड के जवान सुशील और उमेद ने माया आनंद को व्हील चेयर पर बैठाकर बदरीनाथ के दर्शन कराए। होमगार्ड्स के जिला कमांडेंट एसके साहू ने बताया कि हेल्प डेस्क से अब तक दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन कराने में मदद कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें