रविवार सुबह थराली में एक होमगार्ड के जवान की मृत्यु हो गई। होमगार्ड जवान थाना थराली में तैनात थे, लेकिन तीन-चार दिन से ड्यूटी में नहीं आ रहे थे। थानाध्यक्ष डीएस पंवार ने बताया कि होमगार्ड जवान हरेंद्र सिंह (47) पुत्र मेहरबान सिंह, निवासी नलगांव (नारायणबगड़) के रहने वाले थे। उनका पूरा परिवार गांव में ही रहता है। बताया कि वे एक माह से थराली में तैनात थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने बताया कि होमगार्ड का जवान बाहर नहीं आए है और कमरा भी अंदर से बंद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गैलरी के दरवाजे से कमरे में गई, जहां जवान बिस्तर पर अचेत पड़े थे। पुलिस जवान को सीएचसी थराली ले गई, जहां उसे मृत घोषित किया गया।