फोटो
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इतिहास विभाग परिषद का गठन किया गया और भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुईं। इतिहास विभाग की नवीन परिषद में दिव्या अध्यक्ष, बबीता जुयाल सचिव, अमीषा कोषाध्यक्ष, रिया उपाध्यक्ष और मनीष सह-सचिव चुने गए। भाषण में सुप्रिया ने प्रथम, कनिष्का ने द्वितीय और दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में दिव्या राणा प्रथम, सागर रावत द्वितीय और अमीषा तृतीय रहीं। प्राचार्य ने कहा कि इतिहास भविष्य का मार्गदर्शक है और ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में शोध की प्रवृत्ति बढ़ाती हैं। विभाग प्रभारी डॉ. कामना लोहनी ने बताया कि परिषद का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। कार्यक्रम में लगभग 204 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, पूनम और स्वाति सुंदरियाल आदि मौजूद थे। संवाद