हिंदुस्तान कंपनी के गेट पर किया प्रदर्शन
- फोटो : amarujala
पीपलकोटी-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना में लगे वाहनों के पहिए शनिवार को दूसरे दिन भी जाम रहे। वाहन स्वामियों ने किराया बढ़ोतरी की मांग पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। शनिवार को भी वाहन स्वामियों ने दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ उपप्रमुख अयोध्या प्रसाद हटवाल के नेतृत्व में हिंदुस्तान कंपनी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।
वाहन स्वामियों ने परियोजना निर्माण कार्य कर रही हिंदुस्तान कंपनी के अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाया। वाहन स्वामियों ने वाहन का मासिक किराया तीस हजार और दिन रात संचालित होने वाले वाहनों का किराया पैंतालिस हजार रुपये करने, ड्यूटी टाइम बारह घंटे नियत करने और इससे अतिरिक्त कार्य करने पर सौ रुपये प्रति घंटे के हिसाब से ओवर टाइम दिये जाने की मांग उठाई है।
इस मौके पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, महामंत्री विजय प्रसाद मलासी, संतोष डबराल, पुष्कर सिंह रावत, राकेश चौधरी, भगवती पांडे, अनिल राणा, गणेश पुरोहित, विमल पंवार, दिनेश, प्रकाश, हुकम सिंह नेगी, कुलदीप, संतोष और जगदीश आदि थे।