गोपेश्वर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोगड़ी कांडई में वन विभाग की ओर से पदम महोत्सव आयोजित किया गया। इसके तहत विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा दसवीं की हिमांशी प्रथम रहीं। नवीं कक्षा के लक्की सिंह दूसरे और दसवीं के अंकुश तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य मीनाक्षी गुसांई, बबीता नेगी, ऋतु बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, गोपेश्वर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन, वन दरोगा राकेश प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद