पहले दिन स्कीइंग में हिमाचल ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते
जायंट स्लैलम महिला वर्ग हिमाचल का रहा दबदबा, 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया
ज्योतिर्मठ। औली में राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में प्रथम दिवस महिला वर्ग की जायंट स्लैलम प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें हिमाचल के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाते हुए प्रथम तीन स्थान पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें हिमाचल की आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, हिमाचल की ही संध्या ने रजत और तनुजा ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। टॉप दस में हिमाचल के चार, उत्तराखंड के तीन, ओडिशा व पंजाब की एक-एक खिलाड़ी शामिल रहे। शनिवार को होने वाली प्रतियोगिता में देश भर के शीर्ष खिलाड़ी अपना कौशल दिखाने के लिए उत्सुक हैं।
-
आज होने वाली प्रतियोगिताएं
- स्की माउंटेनियरिंग (वर्टिकल व स्प्रिंट दौड़, महिला-पुरुष) सुबह साढ़े सात बजे, 10 नंबर टावर से।
- अल्पाइन जाइंट सलालम पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता नंदा देवी स्की स्लोप पर (8 नंबर टावर से)
- स्नो बोर्ड प्रतियोगिता- जाइंट सलालम (महिला-पुरुष) नंदा देवी स्की स्लोप (8 नंबर टावर से)।
-
कौन टीम किसमें कर रही प्रतिभाग
- हिमाचल (अल्पाइन एंड स्की माउंट्रेनिंग), तेलंगाना (अल्पाइन), उड़ीसा (अल्पाइन), महाराष्ट्र (अल्पाइन एंड स्की माउंट्रेनिंग), लद्दाख (अल्पाइन एंड स्की माउंट्रेनिंग), जम्मू-कश्मीर (अल्पाइन एंड स्की माउंट्रेनिंग), गुजरात (अल्पाइन), दिल्ली (अल्पाइन), कर्नाटक (स्की माउंट्रेनिंग), हरियाणा (अल्पाइन एंड स्की माउंट्रेनिंग), पंजाब (अल्पाइन), उत्तर प्रदेश (स्की माउंट्रेनिंग), सीआरपीएफ (स्की माउंट्रेनिंग व अल्पाइन), आईटीबीपी (अल्पाइन एंड स्की माउंट्रेनिंग), सेना (अल्पाइन और स्की माउंट्रेनिंग), उत्तराखंड ए और बी टीम (अल्पाइन एंड स्की माउंट्रेनिंग)।
-
पर्यटक भी ले रहे खेल व कार्निवल का लुत्फ
औली में राष्ट्रीय शीतकालीन खेल और विंटर कार्निवल के लिए पर्यटक व खेल प्रेमी भी काफी संख्या में पहुंचे हैं। पर्यटक आयोजनों का लुत्फ उठाते नजर आए। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन से औली में खूब रौनक बनी हुई है।
संध्या ठाकुर। संवाद
संध्या ठाकुर। संवाद