फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे बाधित, 18 गांव का कटा संपर्क

Fri, 15 Jul 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
शुक्रवार को अवरुद्घ पड़ी जोशीमठ-मलारी सड़क को खोलने में जुटी बीआरओ की मशीनें और मजदूर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नीती घाटी में बृहस्पतिवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से जोशीमठ-मलारी हाईवे कई स्थानों पर बाधित हो गया है। हाईवे बाधित होने से घाटी के 18 से अधिक गांवों के साथ ही सीमा क्षेत्र में तैनात सेना और आईटीबीपी के जवानों का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बीआरओ की ओर से सुबह से ही हाईवे को सुचारु करने का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन देर शाम तक भी हाईवे पर यातायात सुचारु नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार की मूसलाधार बारिश से जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग,  रैणी, सुराईथोटा और सलधार में पहाड़ी से मलबा आने के चलते बाधित हो गया है।

इधर, बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि हाईवे को सुचारु करने के लिए सभी स्थानों पर डोजर, जेसीबी मशीनें और मजदूर लगाए गए हैं। शनिवार तक हाईवे को यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें