गोपेश्वर। चमोली-गोपेश्वर-ऊखीमठ-कुंड हाईवे अतिवृष्टि से जगह-जगह बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से हाईवे कांचुलाखर्क के समीप करीब 10 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे यहां भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। मंडल से चोपता तक हाईवे पर कई जगहों डामर भी उखड़ गया है। इधर, लोनिवि (एनएच) के अधिकारियों का कहना है कि कांचुलाखर्क के समीप हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। जल्द बड़े वाहनों के लिए भी हाईवे सुचारु हो जाएगा। संवाद