जीआईसी देवाल में पंजीकृत हाईस्कूल संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 19 अप्रैल से शुरू होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य एमआर घुनियाल ने कहा कि 19 अप्रैल को गणित, 20 को विज्ञान व 21 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा विद्यालय में होगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से नियत समय पर विद्यालय में पहुंचने की अपील की।