पोखरी बाजार में अब आम लोगों को सार्वजनिक शौचालय के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। पोखरी बस अड्डे के समीप नगर पंचायत की ओर से नवनिर्मित हाइटेक शौचालय का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने किया। उन्होंने कहा कि अब बाजार में व्यापारियों और आम लोगों के लिए शौचालय की कोई समस्या नहीं होगी। नगर पंचायत ने बायोडाइजेस्टर टैंक से लेकर सेंसरयुक्त पानी की टोंटी सहित आधुनिक तकनीकी और उच्च क्वालिटी के सामान से निर्माण किया गया है। इस मौके पर सभासद योगेश चौधरी और व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष महिधर पंत आदि मौजूद थे।