फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: खराब मौसम के बाद भी उड़ते रहे हेलिकॉप्टर

Tue, 07 Oct 2025 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


विजिबिलिटी थी कम, लोगों की जान जोखिम में डालकर उड़ते रहे हेलिकॉप्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। दो दिन तक मौसम विभाग के अलर्ट और खराब मौसम के बावजूद क्षेत्र में हेलिकॉप्टर बेरोकटोक उड़ान भरते रहे। दिनभर मौसम खराब होने से विजिबिलिटी काफी कम रही लेकिन हेलिकॉप्टर लोगों की जान जोखिम में डालकर दिनभर उड़ते रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से चमोली जिले में दो दिन का अलर्ट जारी किया गया था जिसे देखते हुए प्रशासन ने छह और सात अक्तूबर को उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रैकिंग और निर्माण कार्य पर रोक लगाई थी। छह अक्तूबर को दोपहर बाद शुरू हुई बारिश मंगलवार अपराह्न बाद थमी। उसके बाद भी मौसम बदला रहा लेकिन हेली कंपनियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कोहरा लगा होने के बावजूद हेलिकॉप्टर धड़ल्ले से उड़ान भरते रहे। हेली कंपनियां यात्रियों की जान जोखिम में डालकर हेलिकॉप्टरों का संचालन करते रहे। इस साल चारधाम यात्रा के दौरान सबसे अधिक हेली हादसे हुए हैं, लेकिन कंपनियां इससे कोई सबक नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें