फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: खराब मौसम के कारण नियमित नहीं हो रही हेली सेवा, असमंजस की स्थिति में यात्री

Mon, 12 May 2025 11:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गौचर (चमोली)

सार

थम्बी एविएशन ने 30 अप्रैल को हवाई सेवा का शुभारंभ किया था। मगर दस दिन बाद भी इस हवाई सेवा का नियमित संचालन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के तहत सहस्त्रधारा टर्मिनल से गौचर के लिए शुरू हुई हेली सेवा मौसम खराब होने के कारण नियमित नहीं हो पा रही है। ऐसे में इस हवाई सेवा को लेकर यात्री असमंजस की स्थिति में हैं।

विज्ञापन


लोगों की मांग पर राज्य सरकार की पहल से यूकाडा ने सीएम उड़न खटोला योजना के तहत थम्बी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से इसका करार किया है। थम्बी एविएशन ने 30 अप्रैल को हवाई सेवा का शुभारंभ किया था। मगर दस दिन बाद भी इस हवाई सेवा का नियमित संचालन नहीं हो पाया है।

थम्बी एविएशन के कार्यालय प्रबंधक विशाल ने बताया कि हेली उड़ान का समय दोपहर दो बजे के बाद है लेकिन इस समय मौसम खराब रहने से हवाई सेवा नियमित नहीं हो पा रही है। मौसम खराब रहने और बुकिंग कम होने की वजह से हवाई सेवा का नियमित संचालन संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  छोटा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार देगी चार गुणा तक ऋण, नई नीति का प्रस्ताव तैयार
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक दो दिन के अंतर पर कुछ ऑनलाइन बुकिंग हो रही हैं लेकिन यात्रियों की ओर से बाद में बुकिंग कैंसिल की जा रही हैं। कहा कि मौसम सही रहने और यात्रियों की बुकिंग मिलने पर हवाई सेवा का नियमित संचालन कर दिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें