फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एम्स से मरीज को लेकर डुमक पहुंची हेली एंबुलेंस

Thu, 26 Dec 2024 03:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
चमोली के डुमक गांव में हेली एंबुलेंस से पहुंचाया गया मरीज। स्रोत: सूचना विभाग 
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। डुमक गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। ऐसे में गंभीर बीमारी से जूझ रहे डुमक के एक ग्रामीण को गांव पहुंचाना था तो मामला सीएम तक जा पहुंचा। इसके बाद एम्स की हेली एंबुलेंस से पीड़ित को उनके गांव तक पहुंचाया गया। इसके बाद उनके गांव पहुंचने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


चमोली जिले के दूरस्थ गांव डुमक के भवान सिंह को पैरालाइज है। उनका उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। बीमारी अत्यंत गंभीर होने लगी तो परिजनों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। डुमक गांव की पैदल दूरी सात किमी होने पर परिजनों के लिए उन्हें घर ले जाने के लिए सरकार से हेली एंबुलेंस की मांग की।
विज्ञापन


सीएम पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने डीएम को हेली एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के कहने पर एम्स ने सरकार के सहयोग से संचालित हेली एंबुलेंस से भवान सिंह को डुमक गांव पहुंचाया। संवाद

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें