बारिश से हेलंग उर्गम घाटी मोटर मार्ग सलना गांव के नीचे पावर हाउस और खबाला में क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उर्गम घाटी के दर्जनों गांव की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रघुवीर सिंह नेगी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से उर्गम ग्राम पंचायत के तल्ला बडगिंडा में बुद्धि लाल, सुरेश, सज्जन लाल समेत कई परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। भारी भूस्खलन से ल्यांरी थैणा ग्राम पंचायत के पंचधारा तोक में राजेंद्र सिंह का मकान खतरे की जद में आ गया है। उनके परिवार ने दूसरों के घरों में शरण ले रखी है। मकान के ऊपर लगातार भूस्खलन जारी है जिससे लोगों के खेत बर्बाद हो गए हैं। वहीं एडीवी के जेई अंकित बिष्ट का कहना है कि उर्गम मोटर मार्ग को खोलने के लिए दो जेसीबी लगाई गई हैं जल्द ही मार्ग खोल दिया जाएगा। संवाद