फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सेलंग में हाईवे पर आए भारी बोल्डर, 700 श्रद्धालु जगह-जगह फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ हाईवे सेलंग के समीप शनिवार को शाम छह बजे पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आने के कारण अवरुद्ध हो गया, जो रात आठ बजे तक भी सुचारु नहीं हो पाया। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे करीब 700 श्रद्धालु जगह-जगह फंस गए हैं। हाईवे बंद होने पर पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को यात्रा पड़ाव जोशीमठ, हेलंग, पीपलकोटी, पाखी में रोक लिया गया है। इन जगहों पर श्रद्धालुओं को ठहरने व खाने के लिए लॉज व रेस्टोरेंट मौजूद हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हाईवे खोलने का काम जारी है। देर रात तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें