चमोली के उर्गम घाटी में बर्फबारी के बीच कोरोना टीकाकरण में जुटी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम।
- फोटो : GOPESHWAR
चमोली जनपद में बर्फबारी के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना वैक्सीनेशन में लगी हुई हैं। बृहस्पतिवार को जोशीमठ, घाट, पोखरी ब्लाक के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने टीकाकरण किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में टीकाकरण में लगे महिला व पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जूते, जैकेट, मफलर, दस्ताने आदि की व्यवस्था की जा रही है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने करीब 3000 का टीकाकरण किया।