स्वास्थ्य विभाग और थाना पुलिस ने कर्णप्रयाग में मॉक ड्रिल कर कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट और व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
शुक्रवार दोपहर को सीएचसी कर्णप्रयाग को थाने से फोन आया कि थाने में किसी व्यक्ति को बुखार, गले में दर्द व जुकाम की शिकायत है। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की एक टीम तुरंत थाने में गई और उस व्यक्ति को अस्पताल में लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। उसके बाद मरीज का ब्लड सैंपल लेकर स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉक्टर बीपी पुरोहित ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना से बचाव, मेडिकल स्टाफ की मुस्तैदी के लिए मॉक ड्रिल की गई। थाना प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस जनता की सेवा और हर विकट परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।