कर्णप्रयाग/नंदासैंण। ग्राफिक एरा अस्पताल की ओर से बणसोली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 54 ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच हुई। इस मौके पर फिजीशियन डॉ. ललिता, डॉ. सूरज पांडे, अमित भट्ट, प्रशांत, ग्राम प्रधान जमन सिंह नेगी, क्षेपंस नरेंद्र तोपाल शास्त्री आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर बृहस्पतिवार को नंदासैंण में सेवा इंटरनेशनल की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 10 गांवों से पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। समन्वयक राहुल रावत ने बताया कि सेवा इंटरनेशनल की ओर से प्रत्येक माह 14 तारीख को नंदासैंण में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है। डॉ. दिव्या ने बताया कि कैंप में वायरल और हाइपरटेंशन से संबंधित मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को गर्मी में शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने और जरूरत पड़ने पर ओआरएस का सेवन करने की सलाह दी। शिविर में कुल 65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें 20 लोगों की रक्त जांच की गई। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण के छात्र-छात्राओं ने भी स्वास्थ्य जांच कराई। संवाद