फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज तलवाड़ी में शिक्षकों की नियुक्ति सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम छात्र-छात्राओं को मनाने के लिए कॉलेज में पहुंची, लेकिन उन्होंने अनशन समाप्त करने से इंकार कर दिया। यहां डॉक्टरों ने अनशन पर बैठे सभी छात्रों का स्वास्थ्य जांचा और सभी के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

डॉ. प्रशांत रावत ने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे छात्र संघ महासचिव कृष्णा सिंह, उपाध्यक्ष मनीषा, पूजा बिष्ट, कविता, सूरज जोशी एवं नीरज के स्वास्थ्य में गिरावट आई है। डाक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सिफारिश की। एसडीएम किशन सिंह नेगी ने कहा कि अनशन पर बैठे छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को एक अन्य छात्र विक्रम शाह भी समर्थन में अनशन पर बैठे। अनशन पर बैठे छात्रों को तलवाड़ी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष पिमोली, चेपड़ों के क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह, देवाल के प्रमोद मिश्रा आदि ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताया।
शिक्षक व पुस्तकों के लिए छात्र-छात्राओं ने दिया धरना
अगस्त्यमुनि। अनसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक और पुस्तकों की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने उच्च शिक्षामंत्री का पुतला फूंका और 15 नवंबर तक मांगों पर कार्रवाई न होने आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने प्राचार्य को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष परमजीत रावत के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं कैंपस में एकत्रित हुए और सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि कालेज में शिक्षकों व पुस्तकों का टोटा है, जिस कारण पढ़ाई चौपट हो रही है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लवकुश, श्रीअंश भट्ट ने कहा कि लगातार सरकार से कालेज में शिक्षकों के रिक्त 20 पदों व पुस्तकालय में 12 हजार पुस्तकों को उपलब्ध कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। यहां जरूरी विषयों की पुस्तकें तक नहीं हैं। धरने पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष साक्षी नौटियाल, कोषाध्यक्ष चित्र मालिक, महासचिव नीरज नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक नेगी, अनिल मोहन, सौरभ गोस्वामी, शुभम बिष्ट, मोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें