स्वास्थ्य विभाग ने इंद्र धनुष कार्यक्रम के तहत एएनएम केंद्र नलधूरा के कई गांवों में जाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, टीकाकरण कर निशुल्क दवाइयां बांटीं।
एएनएम केंद्र नलधूरा में एक वर्ष से एएनएम नहीं होने से आठ गांवों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण और स्वास्थ्य की जांच नहीं हो पा रही थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट एके मिश्रा ने बताया कि सीएमओ के निर्देशों पर इंद्र धनुष अभियान के तहत दूरस्थ गांवों में टीम भेजकर टीकाकरण और स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
नलधूरा एएनएम केंद्र के मोपाटा, ओडर, बोरागाड़, चौड़ ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर 8 गर्भवती महिलाओं और 22 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर में सुपरवाइजर हरीराम, एएनएम मोहनी आर्या, गायत्री देवी, पुष्पा बिष्ट, आशा कर्मी और चंद्रा देवी आदि ने सहयोग किया।ं