फोटो
थराली। टाटा इंस्टीटयूट ऑफ सोशल साइंस के सहयोग से आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोल्टी और ढाढ़रबगड़ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर मरीजों के आयुष्मान एवं आभा कार्ड बनाए गए। शिविर में कैंसर की जांच के साथ ही गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, जांच और उपचार किया गया। लोगों को योग के लाभ बताए और नि:शुल्क दवाइयां भी दीं। टीबी रोगियों की जांच के साथ ही किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, बीमारियों से बचने और उचित खान-पान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सीएचसी थराली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. गौरव कुमार, प्रियंका सिंह, अंजलि बिष्ट, समन्वयक सुरेंद्र सिंह, प्रभावती देवी, आशा देवी, मुन्नी देवी और सुंदर लाल आदि उपस्थित थे। संवाद