कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू के रानों में ग्राफिक एरा अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 45 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों की बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि को भी जांचा। चिकित्सक डॉ. शिवम त्यागी ने बताया कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रुप से अपने स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए। जिससे की उन्हें अपने शरीर में होने वाले बीमारियों का पहले ही पता लग सके। और समय पर उस बीमारी का इलाज हो सके। शिविर में ग्रामीणों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की। इस मौके पर लैब तक्नीशियन सचिन पांडेय, फार्मासिस्ट अमित रावत, अंकित बिष्ट, देव सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद