फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लंगासू में 24 और मुंदोली में 25 का स्वास्थ्य जांचा

Sun, 21 Sep 2025 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चमोली की ओर से आयोजित पोषण माह के तहत जिले के विभिन्न अस्पतालों में महिलाओं और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय लंगासू की ओर से मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में डाॅ. मनीष खंडूड़ी ने 24 महिलाओं और किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। शिविर में गर्भवती और किशोरियों को पोषण की जानकारी दी। इस मौके पर फार्मेसी अधिकारी मनोरमा डिमरी, विजेंद्र कोहली मौजूद थे। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुंदोली की ओर से राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में 25 छात्राओं का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर में डाॅ. नंदनी शाह, दिनेश आर्य मौजूद थे। वहीं ज्योतिर्मठ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर तपोवन में डाॅ. कैलाश चंद्र ने 60 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर सुनील थपलियाल, प्रदीप डुंगरियाल, नंदी देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें