फोटो
कर्णप्रयाग। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला की ओर से ग्राम पंचायत कनोठ के सिमल्ट गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 22 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच हुई। जांच में अधिकतर रोगी उच्च रक्तचाप, मधुमेह और जोड़ों के दर्द के मिले। चिकित्साधिकारी डाॅ. हिमांशु डिमरी ने बताया कि ग्रामीणों की जांच के साथ उन्हें जरूरी स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इस मौके पर फार्मासिस्ट संजोग कुमार, योग अनुदेशक सतेंद्र कोहली, सुशीला देवी, गायत्री देवी, विक्रम सिंह कंडारी, सरोजनी देवी आदि मौजूद थे। संवाद