फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग में लगा स्वास्थ्य शिविर

Sun, 19 Jul 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सेवा, सुशासन एवं समर्पण संकल्प के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन 145 मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर निशुल्क उपचार व दवाओं का लाभ उठाया। शिविर में 72 मरीजों की हाइपरटेंशन व 41 की मधुमेह की जांच की गई। इसके अलावा 36 अल्ट्रासाउंड, 34 एक्स-रे और 86 लैब जांचें निशुल्क हुईं। शिविर में कैंसर व टीबी स्क्रीनिंग के साथ ही 10 आयुष्मान कार्ड व 9 आभा आईडी भी बनाई गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि यह शिविर 20 जुलाई को भी जारी रहेगा। इस दौरान डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. अंकित भट्ट, डॉ. उमा रानी शर्मा, डॉ. सीमा सिंह सहित कई विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। शिविर में सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें