फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीसी के 350 कर्मी, 100 ठेकेदार हड़ताल पर

Fri, 13 Nov 2015 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणदायी संस्था हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के करीब 350 कर्मचारी और 100 ठेकेदार वेतन न मिलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन


हड़ताल पर जाने से पूर्व कर्मचारियों ने परियोजना स्थल पर कंपनी के विरोध में प्रदर्शन भी किया। कहा गया कि दीपावली से पूर्व उन्हें वेतन देने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक वेतन भी नहीं दिया गया है।

शुक्रवार सुबह 10 बजे कंपनी के सभी कर्मचारी परियोजना स्थल पर एकत्रित हुए और कंपनी के विरोध में प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया।

धरना स्थल पर हुई सभा में एचसीसी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राकेश भंडारी ने कहा कि दीपावली के दिन तक भी कर्मचारी बैंक खातों में पैसा आने के इंतजार में थे, लेकिन आज तक वेतन न मिलने से कर्मचारी मायूस हैं।
विज्ञापन


 आंदोलन को समर्थन देने मौके पर पहुंचे विहिप के जिला मंत्री राजेंद्र हटवाल ने कहा कि कंपनी प्रशासन की ओर से त्योहार के समय कर्मचारियों और ठेकेदारों को पेमेंट न करना निंदनीय है।

 वहीं, पिछले कई माह से पेमेंट न होने से परियोजना निर्माण कार्य में लगे 100 ठेकेदार भी हड़ताल पर चले गए हैं। इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष राजेश डबराल, तरुण दास, हरीश चंद्रा, सुभाष और मदन गैरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें