फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कुर्सी दौड़ में हार्दिक और गुब्बारा में अभिनव रहे प्रथम

Mon, 03 Mar 2025 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। समावेशित शिक्षा के तहत आयोजित ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण निर्माण पर जोर दिया गया। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं की कुर्सी दौड़ में हार्दिक और गुब्बारा दौड़ में अभिनव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बीआरसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूड़ा ने किया। कार्यक्रम में बीईओ मटूड़ा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समान शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आज दिव्यांग बच्चे खेल हों या अन्य प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय स्तर तक बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम और क्विज में तृप्ति प्रथम रहे। शिविर में संकुल समन्वयक भगवती प्रसाद बेंजवाल एवं प्रकाश सिंह रावत, धनीराम, अनूप आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में ब्लाक के दस बच्चों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें