फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नशा उन्मूलन के लिए हाफ मैराथन 31 को होगी

Sun, 26 Oct 2025 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालदम से तलवाड़ी और तलवाड़ी से ग्वालदम तक होगी 21.1 किमी की दौड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। नशा उन्मूलन और इसके दुष्परिणामों के बारे में युवाओं को जागरूक करने के लिए 31 अक्तूबर को हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें 16 वर्ष से अधिक उम्र के युवा और लोग ग्वालदम से तलवाड़ी और तलवाड़ी से ग्वालदम की 21.1 किमी की दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन

हैशटैग बिलीवर फाउंडेशन की ओर से, जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के संयोजन में होने वाली इस मैराथन के लिए बैठक कर चर्चा की गई। फाउंडेशन की अध्यक्ष कंचन बुटोला रावत ने बताया कि हैशटैग बिलीवर फाउंडेशन समय-समय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इसके तहत 31 अक्तूबर को ग्वालदम से तलवाड़ी और तलवाड़ी से ग्वालदम तक 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे की प्रवृत्ति को खत्म कर युवाओं में कौशल विकास व खेल के प्रति रुचि जागृत करना है। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल नेगी, चौंडा की जिपंस कलावती रावत, महावीर शाह, हरीश फर्स्वाण, हरेंद्र परिहार, हरीश जोशी, पंकज परिहार और महिला मंगल दल अध्यक्ष कलावती बडियारी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें