फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ओलावृष्टि से फलदार पेड़ों को नुकसान

Sun, 16 Mar 2025 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़/थराली/कर्णप्रयाग। नारायणबगड़ में रविवार को ओलावृष्टि और बारिश हुई जिससे मौसम ठंडा हो गया। रविवार शाम को हुई ओलावृष्टि से फलदार पेड़ों और फसलों को नुकसान पहुंचा है। इन दिनों आम के पेड़ों पर बौंर तथा आडू, पुलम, माल्टा तथा संतरे के पेड़ों पर फ्लावरिंग हो रही है लेकिन ओलावृष्टि से इन्हें नुकसान पहुंचा है। वहीं थराली में रविवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं बेमौसमी बारिश के कारण लोग परेशान हैं। किसानों का कहना है कि फसल पकने के लिए अब गर्मी की जरूरत है लेकिन मार्च माह में जिस प्रकार बारिश हो रही है उससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। किसान रामचंद्र, सुरेंद्र सिंह,कालिका प्रसाद, राधाबल्लभ आदि का कहना है कि पेड़ों पर आजकल फूल आ रहे हैं लेकिन बेमौसमी बारिश से फूल गिर रहे हैं। वहीं कर्णप्रयाग में रविवार सुबह से मौसम खराब रहा और शाम पांच बजे के बाद यहां जोरदार बारिश हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें