फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आदिबदरी और कांसुवा में गुलदार की दहशत

Mon, 19 Feb 2024 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। कांसुवा गांव और आदिबदरी क्षेत्र में लगातार गुलदार की धमक बनी है। गुलदार अभी तक कई मवेशियों को मार चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को कांसुवा गांव में तड़के गुलदार आ धमका और एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया। वहीं रविवार रात को गुलदार नरेंद्र सिंह कुंवर के घर से उनके कुत्ते उठा ले गया। गांव के लक्ष्मण कुंवर ने बताया कि गांव के आसपास लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है जिससे लोगों में भय है। आदिबदरी बाजार, पीपलचट्टी बाजार के आसपास भी रात को गुलदार की दहाड़ सुनाई देती है। गुलदार पहले ही बाजार के कई लावारिस कुत्तों को मार चुका है। कांसुवा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह ने वन विभाग से गुलदार से बचाव के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें