जंगल में घास चरने गई एक गाय को गुलदार ने मार डाला। बिडोली गांव की माहेश्वरी देवी ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने पालतू पशुओं को पास के जंगल में चरने के लिए भेजे थे। इसी दौरान गुलदार ने गाय को मार डाला। दिनेश थपलियाल, बीरेंद्र, राजेंद्र, रणबीर, बृजेश आदि ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार पहले भी पालतू पशुओं को मार चुका है। माहेश्वरी देवी ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की।