फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय आवंटन के बाद भी अतिथि शिक्षकों को नहीं मिली नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथि शिक्षक के लिए काउंसिलिंग में पहुंचे अभ्यर्थियों ने मेरिट के आधार पर विद्यालयों में नियुक्ति की मांग उठाई। कहा गया कि शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई है। विद्यालय आवंटन के बाद भी सार्वजनिक सूची में उनका नाम नहीं है। उन्होंने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर दोबारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

चमोली जिले में विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। एलटी में 99 और प्रवक्ता पद पर 26 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है, लेकिन छूटे अतिथि शिक्षकों ने नियुक्ति पर सवाल खड़े किए हैं। छूटे अतिथि शिक्षक विनय खंडूड़ी, कमलेश कुमार, संजय कुमार, भुवनेश्वरी नौटियाल ने कहा कि उन्हें भी काउंसिलिंग में बुलाया गया था। इस दौरान उन्हें विद्यालयों का आवंटन भी कर दिया गया था, लेकिन 21 नवंबर को सार्वजनिक की गई सूची से उनका नाम गायब मिला। नियुक्ति में मेरिट को कोई प्राथमिकता नहीं दी गई। शिक्षा विभाग ने मनमाने ढंग से नियुक्तियां की हैं। उन्होंने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर दोबारा से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। इधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने कहा कि शासनादेश के अनुसार, जिन्होंने वर्ष 2015 से 18 तक विद्यालयों में अतिथि शिक्षक के रूप में काम किया है, उन्हीं को नियुक्ति दी गई है। शासनादेश के अनुसार ही नियुक्ति प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें