फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेन डीलर करेंगे अन्न महोत्सव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेन डीलर एसोसिएशन नारायणबगड़ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री अन्न महोत्सव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। रविवार को ग्रेन डीलरों ने बैठक कर कहा कि जब तक सरकार पिछला किराया भाड़े का भुगतान और मानदेय देने की घोषणा नहीं करती हड़ताल जारी रहेगी। बैठक में चेतावनी दी गई यदि शासन/प्रशासन ने किसी भी ग्रेन डीलर का उत्पीड़न किया तो वे सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर रौतेला, रामेश्वर देवली, गोपाल गुसाईं, जीत रावत, महिपाल सिंह, नैन सिंह, रघुवीर सिंह, कुंवर सिंह, खिलाफ सिंह, जयवीर नेगी, बब्बू नेगी और हुक्म सिंह मौजूद थे। वहीं थराली में सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष धनराज सिंह रावत ने कहा कि जब तक मांगों पर विचार नहीं किया जाता तब तक सभी ग्रेन डीलर अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगें। बैठक में यमुना प्रसाद उनियाल, कुंवर सिंह, भूपेंद्र सिंह, भगवत सिंह, दिवाकर मिश्रा, देव सिंह रावत, प्रहलाद, खिलाप सिंह, राम प्रसाद, दिवान राम, भगवती प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, जीत सिंह सहित कई अन्य डीलर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें