फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ के हक-हकूकधारियों को आर्थिक मदद दें सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम् प्रबंधक बोर्ड के सदस्य व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में बदरीनाथ के हक-हकूकधारियों ने सरकार से उन्हें आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बदरीनाथ ध्यान केंद्र में आयोजित बैठक में विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के गठन के बावजूद हक-हकूकधारियों के हक-हकूक पूर्व की भांति बने रहेंगे। उन्होंने हक-हकूकधारियों की ओर से उठाई मांगों को बोर्ड के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। कहा कि बदरीनाथ की साफ-सफाई व सैनिटाइज करने के लिए शासन से अतिरिक्त बजट की व्यवस्था कराई जाएगी। बदरीनाथ व्यापार मंडल ने व्यवसायियों के बिजली, पानी व अन्य करों को माफ करने की मांग रखी। बामणी गांव के ग्रामीणों ने गांव में बाहरी क्षेत्र से पहुंचने वाले व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। इस मौके पर धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, थानाध्यक्ष सतेंद्र नेगी, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें