कर्णप्रयाग। थराली विधानसभा क्षेत्र की नलगांव-भटियाणा सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए शासनादेश जारी हो गया है। 1230.43 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य के लिए लोनिवि थराली को 10 हजार रुपये की टोकन मनी जारी की गई है। सड़क के सुधरने से उत्तरी कड़ाकोट पट्टी के 30 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। नारायणबगड़ विकासखंड की यह सड़क लंबे समय से बदहाल थी। लोनिवि थराली के सहायक अभियंता जेके टम्टा ने बताया कि शासनादेश बृहस्पतिवार को जारी हुआ। विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क के सुधारीकरण की मांग कर रहे थे। संवाद
इंसेट
नैनीसैंण सड़क पर दो किमी के दायरे में गिर रहे पत्थर
कर्णप्रयाग। नैनीसैंण सड़क पर दो किमी के दायरे में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से आवाजाही खतरे में है। कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव रावत, नरेंद्र तोपाल समेत अन्य लोगों ने विधायक अनिल नौटियाल से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। संवाद