फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मैन गांव में गोरिल देव जागर और नृत्य का आयोजन

Sun, 23 Nov 2025 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। तहसील के मैन गांव में 14 वर्षों के बाद गोरिल देव जागर और नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय पूजा और जागर के लिए प्रवासी भी पहुंचे हैं। जागर गायक दीपू कुमार, जोनी कुमार, हरपाल सिंह बिष्ट ने देवता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। गोरिल देवता जिन्हें गोलू और गोल्ज्यू देवता भी कहते हैं। यहां लोग हर वर्ष अपने गांवों में गोलू देव नृत्य का आयोजन करते हैं। यहां पर हर गांव में गोरिल देवता का मंदिर है। इसके अलावा कुमाऊं के चंपावत, अल्मोड़ा और घोड़ाखाल में गोलू देवता के भव्य और प्राचीन मंदिर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें