फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: फायर स्टेशन गोपेश्वर को मिले तीन आधुनिक वाहन

Thu, 22 Oct 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। फायर स्टेशन गोपेश्वर को एक वाटर टेंडर और दो पोर्टेबल पंप कैरिंग व्हीकल (पीपीसीवी) मिले हैं। इनमें से एक वाटर टेंडर और एक पीपीसीवी गैरसैंण भेजा जाएगा। 2000 लीटर पानी की क्षमता वाले वाटर टेंडर के साथ पीपीसीवी वाहन में आपदा राहत के उपकरण भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

फायर स्टेशन गोपेश्वर में वर्तमान में दो फोम टेंडर हैं जिनमें से एक को गैरसैंण भेजने की योजना है। इसके अलावा स्टेशन पर एक वाटर मिस्ट टाटा जीनॉन वाहन भी उपलब्ध है। नए वाहनों के मिलने से अग्निशमन और आपदा प्रबंधन के कार्यों में मदद मिलेगी। अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि गोपेश्वर फायर स्टेशन को अग्निशमन के आधुनिक उपकरण मिले हैं। इनमें पीपीसीवी रेस्क्यू वाहन है। इससे कहीं भी आगजनी की घटना होने पर त्वरित रेस्क्यू किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें