फोटो
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र की सड़कों के बीचोंबीच नालियों के ऊपर लगी जालियों के क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें अब हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
जिला अस्पताल गेट के सामने क्षतिग्रस्त पड़ी जाली के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कतें आ रही थीं। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से नालियों की क्षतिग्रस्त जालियों को हटाया जा रहा है। पुलिस लाइन के पास लगी जाली का सुधारीकरण कार्य भी कर दिया गया है। इधर, लोनिवि के ईई राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि सड़कों से क्षतिग्रस्त जालियों को बदला जा रहा है। इससे यातायात सुगम हो जाएगा। संवाद