फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर: छात्र संघ चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

Thu, 10 Sep 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशी छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हैं। महाविद्यालय परिसर और आसपास का क्षेत्र बैनर और पोस्टरों से पटने लगा है। छात्र संघ चुनाव 30 सितंबर से पहले कराया जाना है। इसे देखते हुए संभावित प्रत्याशियों ने अभी से प्रचार अभियान तेज कर दिया है। प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रदेशभर में एक साथ छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चुनाव की तिथि निर्धारित किए जाने के बाद महाविद्यालय में चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन


निजी भवनों पर पोस्टर चस्पा करना पड़ सकता है महंगा
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में निजी भवनों की दीवारों पर पोस्टर और बैनर चस्पा करना संभावित प्रत्याशियों को महंगा पड़ सकता है। महाविद्यालय के समीप कई भवन स्वामियों ने अपनी दीवारों पर पोस्टर न लगाने की स्पष्ट चेतावनी लिखवाई है। चेतावनी के बावजूद पोस्टर चस्पा किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। कई भवन स्वामियों ने अपनी संपत्तियों की निगरानी के लिए आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें