पीजी कॉलेेज गोपेश्वर में 21 और 22 अक्तूबर को सतत आर्थिक विकास-समस्या एवं संभावनाएं विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्य डा. पीएस मखलोगा और महाविद्यालय के मीडिया कोआर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि सेमिनार में बांग्लादेश, इथोपिया, नेपाल, मॉरिशस, बर्मा और सिंगापुर सहित विभिन्न संस्थानों के अर्थशास्त्री प्रतिभाग कर व्याख्यान देंगे। विशेषज्ञ पहाड़ी की आर्थिकी पर भी मंथन करेंगे।